स्लग- मस्जिद की जमीन पर भाईजान आमने-सामने

ब्रेकिंग फतेहपुर

रिपोर्ट आनन्द सिंह 
स्लग- मस्जिद की जमीन पर भाईजान आमने-सामने

एंकर- फतेहपुर जिले में मस्जिद की जमीन पर भाईजान के आमने-सामने आने का बड़ा मामला सामने आया है, साइकल ग्रान मस्जिद पिछले कई दशकों से वक्फ बोर्ड में दर्ज है और उसी मस्जिद की जमीन पर दुकाने बनवाने को लेकर अब विवाद हो गया है, एक पक्ष पिछले कई साल से इस जगह पर काबिज था, जिसको ये कहकर हटा दिया गया कि यहां दुकानों को निर्माण किया जाना है, और फिर वो दुकाने नए किराए के साथ दोबारा मस्जिद कमेटी देगी, लेकिन पीड़ित ने अब दुकाने नहीं देने का आरोप लगाया है, वहीं मस्जिद कमेटी ने बताया कि आरोप बेबुनियाद और झूठे है, इनके पूर्वज पाकिस्तान से भारत आए थे, तभी रोजगार के लिए जगह दी गई थी, और अब झूठे आरोप लगाकर दुकान हथियाना चाहता है, वहीं मस्जिद कमेटी ने किसी भी तरह की भवन निर्माण में पैसों के लेन-देन से मना किया है, उन्होंने बताया कि जो भी किराया लिया जाता था उसकी रसीद मस्जिद कमेटी दिया करती थी, और मस्जिद की जमीन पर जो भी दुकानों का निर्माण हुआ है, वो चंदे से कराया जा रहा है, साथ ही नई दुकानों के आवंटन से जो भी पैसा आएगा या जो भी किराया हर माह मिलेगा उसे मस्जिद के रख-रखाव और देखरेख में खर्च किया जाएगा, वहीं मस्जिद कमेटी ने इस जमीन के पीछे भूमाफियाओं की साजिश बताया है उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के कुछ भूमाफिया वक्फ की जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की भी बात कही है, वक्फ में दर्ज मस्जिद से जुटी जमीन पर निर्माण को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है जिसमें धारा दस की कार्रवाई विचाराधीन चल रही है, धारा दस के तहत राजस्व परिषद एक पीठ का निर्माण करती है, जिसमें संबंधित अधिकारी कमेटी के सदस्यों से बहुमत के आधार पर फैसला करती है, तब-तक मौके पर यथा स्थिति बनी रहेगी अर्थात किसी पक्ष का कब्जा नहीं माना जाएगा, इसलिए जिला प्रशासन ने मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।

बाइट- रमीज खान, जिलाध्यक्ष, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा

बाइट- मो. याकूब, मुतवल्ली, मस्जिद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *