सांसद भारत सिंह ने रेलमंत्री वैष्णव से मुलाकात कर खजुराहो से सवाई माधौपुर रेलवे लाइन की मांग की

एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह यादव

मध्य प्रदेश

 

ग्वालियर

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेलमंत्री अश्निी वैष्णव से मुलाकात कर खजुराहो से सवाई माधौपुर तक रेलवे यातायात बहाल करने की मांग की है। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौंपकर अनुरोध किया है कि खजुराहो से झांसी के लिए तो रेल सुविधा पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन इसे यदि करैरा, शिवपुरी, पोहरी, श्योपुर से सवाई माधौपुर तक बढ़ा दिया जाए, तो न सिर्फ यात्रियों की रेल सुविधा में इजाफा होगा, बल्कि 450 किलोमीटर क्षेत्र में पर्यटन सर्किल विकसित होगा, जिसमें मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान में भी पर्यटन का भी विकास होगा।

कुशवाह ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अवगत कराया है कि अभी जो पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व, खजुराहो के मंदिर और ओरछा मेंं राम राजा का मंदिर देखकर वापस हो जाते हैं, वो यदि झांसी से सवाईमाधौपुर रेलवे लाइन डाल दी गई तो वे शिवपुरी होते हुए श्योपुर पहुंचेंगे और कूनो माधव टाइगर पार्क में जाकर चीते देखेंगे और सवाई माधौपुर आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि झांसी से श्योपुर रेललाइन के लिए सर्वे कार्य पूरा हो चुका है, जिसके लिए शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट( डीपीआर) तैयार कराई जाए, जिससे झांसी से श्योपुर रेलवे लाइन का रास्ता साफ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *