एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह यादव
जिला स्तरीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया की दस्तक अभियान का द्वीतीय चरण 17 फरवरी 2026 से 19 मार्च 2026 तक चलाया जाएगा , इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी जिसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाई जाएगी साथ ही अभियान के प्रथम चरण में 9 माह से 5 वर्ष के चिन्हित एनीमिक बच्चों का फॉलो-अप जांच एवं प्रबंधन किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.राम कुमार गुप्ता ने बताया कि दस्तक अभियान के सफलतापूर्वक संचालन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण भी पूर्ण किया जा चुका है जिसमें उपस्वास्थ्य केंद्र वार माइक्रो प्लान तैयार करने, आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों की ड्यू लिस्ट बनाने,5 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन दस्तक मानिटरिंग टूल में किये जाने व पूर्व में चिन्हित किए गए एनिमिक बच्चों का फालोअप ,जांच एवं प्रबंधन किये जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। दस्तक अभियान वीएचएनडी टीकाकरण दिवस पर आयोजित किया जाएगा एवं अगले दिवस माप -अप दिवस में जो बच्चे किसी कारणवश छूट गये हैं उन्हें एकत्रित कर विटामिन ‘ ए ‘ की खुराक दी जाएगी।
