राजगढ़ जिले के दिव्यांगजनों ने एक बार फिर अपनी जायज़ मांगों को लेकर प्रशासन का दरवाज़ा खटखटाया

राजगढ़ से बड़ी खबर | दिव्यांगों की आवाज़

 

राजगढ़ | दिनांक 9 फरवरी 2026

राजगढ़ जिले के दिव्यांगजनों ने एक बार फिर अपनी जायज़ मांगों को लेकर प्रशासन का दरवाज़ा खटखटाया है।

दिव्यांगजनों ने राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजगढ़ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा और समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।

 दिव्यांगों की प्रमुख मांगें

 

 दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह की जाए

 

जो दिव्यांग पढ़े-लिखे और योग्य हैं, उन्हें सरकारी नौकरी प्रदान की जाए

दिव्यांगजनों का कहना है कि वे इससे पहले भी कई बार जिला कलेक्टर को आवेदन और निवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

दिव्यांगों का आरोप है कि सरकार की उदासीनता के कारण वे आज भी अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

उन्होंने सरकार को “गूंगी-बहरी सरकार” बताते हुए कहा कि उनकी आवाज़ को लगातार अनसुना किया जा रहा है।

इस दौरान राजेश विश्वकर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा—

“यदि हमारी मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो दिव्यांग समाज को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।”

दिव्यांगजनों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाय जाए।

 

रिपोर्टर: समंदर सिंह भिलाला की

विशेष रिपोर्ट🎤🎤

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *