रिपोर्ट रामरतन राजा भैया
कौशाम्बी। जनपद के मोहब्बत पुर पइंशा स्थित कार्यालय में आज ‘राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पत्रकार हितों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नए सदस्यों की नियुक्ति की गई, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
नसीम खान (सदस्य)
विष्णु कुमार (सदस्य)
हीरा लाल (सदस्य)बैठक का मुख्य आकर्षण तालिब सिद्दीकी को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया जाना रहा। उनकी कार्यकुशलता और पत्रकारों के प्रति समर्पण को देखते हुए आयोग ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के बाद उपस्थित साथियों ने तालिब सिद्दीकी को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।”पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना हमारी प्राथमिकता होगी। संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा।” — तालिब सिद्दीकी (मंडल अध्यक्ष)इस बैठक में मुख्य रूप से अरबाज हसन, विष्णु कुमार, सचिन कुमार, हीरा लाल, मो. नसीम खान, दीपक कुमार और तालिब सिद्दीकी सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य साथी और पत्रकार उपस्थित रहे।

