कौशाम्बी जनपद के थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब आठ बजे एक नवजात शिशु लावारिश हालत में मिली
अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिशु को वहां छोड़ दिया गया था
ग्रामीणों के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग 10 से 12 दिन बताई जा रही है
जानकारी के मुताबिक गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी अपनी बहन के घर पड़ोसी गांव गौरऐ आई थी
वापस लौटते समय उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी
पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु लावारिश हालत में पड़ी थी
तभी मानवता का परिचय देते हुए महिला शिशु को अपने साथ घर ले गई और उसके पोषण की व्यवस्था की
जिसकी सूचना मिलने पर कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिशु को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया
इस संबंध में कोतवाल कृष्ण कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट विजय कुमार विश्वकर्मा
