रिपोर्ट रामरतन राजा भैया
कौशाम्बी। पिपरी क्षेत्र थाना में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला तिल्हापुर मोड़ बाजार से सामने आया है, जहां सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरों ने चंद मिनटों में गायब कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरियावां निवासी प्रदीप पुत्र महंत लाल, 02 फरवरी दिन सोमवार को शाम करीब 5 बजे अपनी हीरो HF डीलक्स (काली-लाल रंग) बाइक संख्या यूपी 73 , एबी 7549 से तिल्हापुर मोड़ बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बाइक बाजार में खड़ी की और सब्जी लेने चले गए, लेकिन लौटकर आए तो वहां उनकी बाइक मौजूद नहीं थी। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की और देर रात तक बाजार क्षेत्र में खोजबीन करता रहा, मगर बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने बाइक चोरी की आशंका जताते हुए थाना पिपरी में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और वाहन बरामद कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजारों में बढ़ती चोरी की घटनाओं से आमजन दहशत में हैं। सवाल यह भी उठ रहा। रहा है कि व्यस्त इलाकों में सक्रिय चोर आखिर इतनी आसानी से वारदात को कैसे अंजाम दे रहे हैं?
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और पीड़ित को उसकी चोरी हुई बाइक कब तक वापस मिल पाती है।
