रिपोर्ट कृष्ण जीत यादव
कौशाम्बी
धरती के अंदर से सोना चांदी निकालने का झांसा देकर एक महिला से 45 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है उसके रिश्तेदार भी ठगी में शामिल है जब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है जानकारी के मुताबिक सीता देवी मौर्य पत्नी मनोज कुमार मोर्य निवासी कटरा थाना करारी के घर में सोने चांदी जमीन में गड़े होने की बात कह कर जमीन से गड़े धन निकालने के नाम पर शातिरों ने 45000 रुपए की ठगी कर ली महिला के रिश्तेदार नोखेलाल मौर्या निवासी कोखराज गांव ने सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामप्रकाश चमार उर्फ ओमप्रकाश पुत्र राम संजीवन चमार निवासी भैरवा को लेकर के महिला के घर पहुंचे और कहा कि तुम्हारे घर की जमीन में सोना चांदी का जेवर गड़ा हुआ है जमीन से धन निकालने का गुरु नोखेलाल बना था उसका चेला राम प्रकाश बना था दोनों ने कहा कि 31 दिन तक घर में पूजा पाठ करने के बाद सोना चांदी को निकाल दिया जाएगा पूजा पाठ में 45 हजार रुपए खर्च होगा जिसके लिए 45000 रुपए महिला से तीन बार में नोखे के सहयोग से रामप्रकाश ने ले लिया है भरोसा करके महिला ने 2 महीने पहले 45000 रुपए दे दिया उसके बाद घर में पूजा पाठ का ड्रामा करते रहे लेकिन ना तो कोई गड़ा धन निकाले हैं और ना रुपया वापस दिए हैं जब अपना 45000 रुपए की मांग महिला कर रही है तो ठग बात नहीं कर रहे मोबाइल का सिम बंद कर देते हैं संपर्क नहीं करते हैं 15 जनवरी को दोनों को महिला ने कल्याणपुर के होटल के पास पकड़ लिया लेकिन चार पहिया गाड़ी नंबर यूपी 71 एल 9651 से दोनों को भगा दिया गया है महिला का कहना है कि अब एहसास होता है कि उनकी दोनों की शुरू से नियत खराब थी गाड़ी में भागने वाले की भी नियत खराब थी और जानबूझकर धोखाधड़ी और फ्रॉड किया है महिला की बेटी की शादी फरवरी महीने में होनी है बेटी की शादी के लिए रुपए की जरूरत है लेकिन ठग रुपए देने के लिए तैयार नहीं है महिला ने एसपी से फरियाद की है मामले में जांच हुई तो ठगों के साथ-साथ उन्हें फरार कराने वाले चार पहिया वाहन स्वामी की भी मुसीबत बढ़ेगी
