ब्यूरो रिपोर्ट सूर्य प्रकाश पाण्डेय
प्रेस विज्ञप्ति
जनपद भदोही
दिनांक-02.01.2026
◆यूपी-112 की “विशेष जन जागरुकता अभियान” योजना के तहत आम जनमानस को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जा रहा जागरूक
◆सिर्फ अपने लिए नहीं, दूसरों की मदद के लिए भी यूपी-112 मिलाएं
◆नाट्य टोलियां लोकगीतों के माध्यम से नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक
◆श्रीमान पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में व श्री मान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात प्रभारी डायल 112 व जनपदीय PRV टीम द्वारा कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा जागरूक
◆सिर्फ पुलिस सहायता ही नहीं, फायर, एम्बुलेंस, प्राकृतिक आपदा आदि में भी होती है मदद
◆संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर सजग नागरिक का फ़र्ज़ निभाएं, 112 मिलाएं
◆कॉल करने वाले की पूरी जानकारी रखी जाती है गोपनीय
आपात सेवा यूपी- 112 द्वारा जनपद भदोही में “विशेष जन जागरुकता अभियान” अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपनी विभिन्न सेवाओं के बारे में बड़े रोचक अंदाज में जागरूक कर रहा है। नाट्य टोलियां सार्वजनिक स्थानों पर लोकगीतों और लघु नाटकों के माध्यम से नागरिकों को बता रही हैं कि कैसे आप लोगों की एक छोटी सी पहल समाज में एक बड़ा परिवर्तन ला सकती है। कलाकार बड़े ही सरल शब्दों में अपील कर रहे हैं कि नागरिक सिर्फ अपनी मदद के लिए नहीं बल्कि दूसरों की मदद को आगे आएं और फोन उठा कर यूपी-112 मिलाएं। समस्याएं अनेक, नंबर सिर्फ एक यूपी-112 सिर्फ पुलिस सहायता ही नहीं बल्कि आग लगने, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, ट्रेन में भी आपात स्थिति में सहायता पहुंचाती है। क्योंकि यूपी-112 का फायर, एम्बुलेंस, SDRF, जीआरपी सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ एकीकरण के बाद नागरिकों के लिए मदद का दायरा और बढ़ गया है। सार्वजनिक स्थानों, बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखने पर कोई भी नागरिक 112 पर कॉल कर किसी भी घटना को रोकने में सहायता कर सजग नागरिक होने का दायित्व निभा सकता है। समाज के ऐसे जागरूक नागरिकों को यूपी 112 द्वारा सम्मानित भी किया जाता है। कॉलर की पहचान नाम, पता, फोन नंबर सहित सभी जानकारी गुप्त रखी जाती है। तथा नागरिकों से अपील की जा रही है कि अपने साथ दूसरों की मदद के लिए बेझिझक आगे आएं और 112 पर कॉल मिलाएं। गौरतलब है कि इस अभियान का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा किया गया है। जिसके अंतर्गत जनपद में नागरिकों को 112 की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।
आज दिनांक 02.01.2026 को पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-भदोही मुख्यालय यू0पी0-112 द्वारा भेजी गयी टीम द्वारा यूपी-112 जनपद-भदोही पर आपातकालीन सेवा को अत्यधिक सुदृढ़ बनाने, पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने, आम जनमानस को जागरूक करने, पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने तथा अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम हेतु जनपद भदोही थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत जिला सत्र न्यायालय गेट सरपतहा,थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत सुरियावां बाजार एवं थाना कोइरौना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी मंदिर में लोकगीत व लघु नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम को लोग रुची लेकर देख रहे है तथा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा यूपी-112 परियोजना के तहत दी जा रही सुविधाओं से लाभान्वित हो रहे है । जनता द्वारा यूपी-112 पर दी जाने वाली सूचनाओं पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर तत्परता से विधिक कार्यवाही करते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है । कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रभारी यूपी 112 द्वारा फीडबैक भी लिया गया तो लोगों ने इसे एक अच्छा मनोरंजक, ज्ञानवर्धक, व जनोपयोगी कार्यक्रम बताया।
जनता द्वारा दी गई सूचनाओं पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर शांति-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। प्रभारी यूपी-112 द्वारा फीडबैक लेने पर लोगों ने इसे मनोरंजक, ज्ञानवर्धक एवं जनोपयोगी कार्यक्रम बताया।
नुक्कड़ नाटक व एलईडी वैन पर प्रदर्शित जागरूकता संदेशों और प्रत्यक्ष संवाद द्वारा लोगों को डायल 112 सेवा से जोड़ने का काम किया गया। साथ ही लोगों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुरक्षा को लेकर जागरूकता तभी असरदार होती है, जब जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचे और भरोसा मजबूत हो।
इस कार्यक्रम से लोग जागरूक होंगे तथा समाज में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी एवं महिला व बच्चों की सुरक्षा में सुधार होगी । कोई भी व्यक्ति रात्रि के समय बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन या अकेले यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस होने पर यूपी-112 पर काल करेगा तो पीआरवी उनकी त्वरित सहायता करेगी तथा उनको सुरक्षित गन्तव्य तक पहुंचाएगी ।
यू0पी0-112 जनपद भदोही लगातार आपातकालीन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सतत् प्रयासरत है ।
समस्याएं कितनी भी हों, नंबर सिर्फ एक : 112
