गोकशी की घटना का एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल व एक साथी गिरफ्तार

कौशाम्बी

रिपोर्ट संदीप वर्मा

सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीरा बाद में 14 दिसंबर को शिव प्रसाद की गाय को खोलकर ले जाकर काट दिया गया है सराय अकिल पर मु0अ0सं0 346/25 धारा 325 बीएनएस व धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत हुआ।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निर्देशित किया गया था

उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही थी इसी दौरान थाना सराय अकिल पुलिस को सूचना मिली कि उक्त गोकशी की घटना के अभियुक्त उस्मानपुर से हसनपुर लिंक मार्ग पुरखास के शकील अहमद की आम के बाग के पास मौजूद है तथा पुनः ऐसी घटना को करने की फिराक में हैं।इस सूचना के आधार पर पुलिस टीमें उनको पकड़ने के लिए जैसे ही मौके पर पहुची तो उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण हेतु कहा गया तो उन्होंने भागते हुए पुनः पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया । पुलिस द्वारा आत्म सुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है तथा एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा उसे भी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों से पूछताछ करने पर घायल अभियुक्त ने अपना नाम सरताज उर्फ ताज पुत्र स्व0 हयातुल्ला निवासी फकीराबाद थाना सराय अकिल तथा पकडे गए अभियुक्त ने अपना नाम निहाल पुत्र आयुब निवासी फकीराबाद थाना सराय अकिल बताया है अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर व दो आदद खोखा कारतूस 315 बोर, 04 चापड़, एक लकड़ी का गुटका, एक नायलान रस्सी व 1,340/- रुपये, बरामद हुआ । अभियुक्तों से कड़ाई से पूछने पर उनके द्वारा अपने साथी कैश उर्फ मोनू व खालिद उर्फ गांठे के साथ मिलकर वादी की गाय को ले जाकर काटने की बात बतायी गयी, साथ ही यह भी बताया गया कि गौमांस को ले जाते समय हम लोगो को कुछ व्यक्तियों द्वारा देख लिया गया था, जिसके कारण हम लोग अपना घर छोड़कर भाग गए थे घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है घायल गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के गोकश हैं ♦