जनपद मऊ सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद वर्मा ने बताया कि दिनांक 21 मई 2025 को राहुल प्रेक्षागृह जनपद-आजमगढ़ में मत्स्य उत्पादकता बढ़ाने हेतु मण्डलीय गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ० संजय निषाद जी मत्स्य विभाग, उ०प्र० द्वारा मत्स्य पालकों को संबोधित किया जाएगा।
उक्त संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में मत्स्य पालक उपस्थित होकर गोष्ठी के उद्देश्य (मत्स्य उत्पादकता बढ़ाने हेतु) को सफल बनाने में योगदान करें। उक्त गोष्ठी में ही कैम्प लगाकर एन०एफ०डी०पी० पर रजिस्ट्रेशन, मछुआ दुर्घटना बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड से मत्स्य पालकों को आच्छादित किया जायेगा।
अतः जनपद के मत्स्य पालक अपना आधार कार्ड, बैंक पॉसबुक, फोटो के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उक्त योजनाओं में पंजीकरण कराएं।