पिछले 10 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने करहा मोड़ जमालपुर के पास से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था। प्रकरण 10 जुलाई 2015 का है। एक पीड़िता ने नगरीपार निवासी गणेश (पिता स्वर्गीय उमानाथ गोंड़) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसने पीड़िता की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस तब से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर धारा 82 की नोटिस भी चस्पा की। लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी करहा मोड़ जमालपुर के पास एक पेड़ के नीचे मौजूद है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार गुप्ता और कांस्टेबल रोहित कुमार यादव की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *