राष्ट्रीय लोक अदालत हुआ आयोजन कुल 44697 मामलों का हुआ निस्तारण

जनपद मऊ मे माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 08.03.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुनील कुमार iv द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 44697 मामलों का निस्तारण करते हुए 98671554 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। वही इसमें कुल 22159982 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। उक्त लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर,श्री चंद्रगुप्त द्वारा कुल 41 मामलों का निस्तारण करते हुए रु0-22130000 की क्षतिपूर्ति दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री मो0 रिजवानुल हक ने 63 वादों का निस्तारण किया गया।

अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,श्री अशोक कुमार द्वारा 04 मामलों का निस्तारण किया गया, विशेष न्यायाधीश,एस.सी./एस.टी.,श्री हरेन्द्र प्रसाद द्वारा कुल 04 मामलों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट श्री राजबीर सिंह द्वारा 25 मामलों का निस्तारण करते हुए 13500 रु0 का अर्थदंड जमा कराया, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम श्री जर्नादन प्रसाद यादव ने 04 मामले का निस्तारण किया। अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 2 श्री राजीव कुमार वत्स ने 221 विद्युत मामलों का निस्तारण किया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा0 श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा 3467 मामलों का निस्तारण करते हुए 1010600 रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती नसेहा वसीम ने 101 मामलों का निस्तारण किया सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ.टी.सी श्री सिद्धार्थ चर्तुवेदी द्वारा 105 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जू0डि0 सदर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने 35 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट,मऊ श्री अर्पित गोयल ने 484 मामलों का निस्तारण किया । सिविल जज जू0डि0 मुहम्मदाबाद गोहना श्रीमती महिमा सिंह ने 10 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जू0डि0 कोर्ट सं0-1 सुश्री प्रियंका आजाद ने कुल 32 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन, महिलाओं के विरुद्ध अपराध सुश्री काजल श्रीवास्तव ने 06 मामलों का निस्तारण किया।विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रमेश चन्द राय ने 33 मामलों का निस्तारण किया। वही अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, श्री अच्छेलाल गुप्ता ने 03 मामलों का निस्तारण किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों एवं बी0एस0एन0एल द्वारा कुल 875 मामलों में निस्तारण किया एवं रु 50700163 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 38681 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा. 152 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 61 मामलों का निस्तारित किये गये। विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 126 मामलों का निस्तारण किया गया। वन विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा 124 मामले निस्तारित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *