शारदा नगर शारदा बैराज पर 47वे वार्षिकोत्सव के उपलब्ध मे हुआ नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन

S भारत 24/ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी

47वे वर्ष पंच दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं प्रज्ञापुराण कथा का हुआ समपन पं० बृजेन्द्र त्रिपाठी

शारदा नगर– जनपद लखीमपुर खीरी के अंतर्गत आने वाले शारदा नगर शारदा बैराज पर 46 वर्ष पूर्व स्व: बैजनाथ त्रिवेदी ने पंच दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण की पावन कथा कार्यक्रम की नीवं रखी थी। जो प्रति वर्ष परंपरा गति होता आ रहा है। इस वर्ष 47वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया जिसमे कार्यक्रम संचालक पं०उपेन्द्र मिश्र ने बताया कि प्रति वर्ष होने वाला वार्षिकोत्सव नवीन प्रयाग मेला श्री वेद माता गायत्री शाक्ति पीठ शारदा बैराज शारद नगर के प्रांगण मे यह पंच दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण की पावन कथा गत 46 वर्षों से परंपरा गति होता आया है ।जो इस वर्ष 47वे वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ 20 फरवरी को कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था। जिसका 24 फरवरी 2024 को पुर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस कार्यक्रम मे शान्तिकुंज से प्रशिक्षित टोली ने परम पूज्य गुरुदेव पं० श्री राम शर्मा आचार्य एवं परम वदनीय माता भगवती देवी शर्मा के शूक्ष्म संरक्षण मे यज्ञाचार्य पंडित बृजेंद्र त्रिपाठी के सहयोगी श्री वेद माता गायत्री प्रचार समिति के अध्यक्ष पंण्डित राजेश दीक्षित, पंडित सुरेश त्रिपाठी,बाबूराम,चुन्नू लाल,श्री राम आदि ने वेदमंत्रों का उच्चारण कारते हुए प्रारंभ कराया था। टोली नायक पंण्डित बृजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस गायत्री महायज्ञ मे अन्नप्राशन, विद्या आरम्भ, मुण्डन संस्कार जैसे अनेक संस्कार भी निशुल्क कराये गए।आज के पूजन एवं पुर्णाहुति कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र एवं उनकी धर्म पत्नी गीता मिश्रा ने विधि विधान से पूजन कर हवन करते हुए हवनकुंड मे आहुतियां डाली उनके साथ प्रभाकर त्रिपाठी,पत्नी गीता त्रिपाठी, गायत्री दत्त मिश्र, लक्ष्मी त्रिपाठी, सुशीला त्रिपाठी, आदि के साथ ही सरोजनी मिश्रा, गंगा मिश्रा, त्रिमोहन लाल वर्मा आदि अनेक गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *