निघासन तहसील अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ संपन्न

S भारत 24/ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी

 

अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी 2024 चुनाव मे मंत्री बने उमाकांत जायसवाल 

 

निघासन— तहसील अधिवक्ता संघ निघासन वर्ष 2024 की कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को सम्पन्न हो गया। इसी दिन मतदान के बाद वोटो की गितनी मे रूपेश श्रीवास्तव (अध्यक्ष), उमाकांत जायसवाल( मंत्री) पद पर चुने गये।सुबह करीब 10:30 बजे से अपहृत 3 बजे तक मतदान हुआ। संघ के 125 सदस्यों मे 123 सदस्यों ने वोट डाले जिसमे अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में रूपेश कुमार श्रीवास्तव को 56 मद चन्द्रकेश को 34 मत और अम्बरीश श्रीवास्तव को 30 मत मिले रूपेश श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्घांदी को करीब 22 वोटो से पीछे छोडा़ मंत्री पद पर हुए आपने सामने हुए मुकाबले में उमाकांत जायसवाल ने 83 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी त्रिभुवन लाल यादव को 45 मतो से करारी हार दी। उपाध्यक्ष पद पर रामनिवास जायसवाल को 82 वोट मिले और सोने लाल को 46 वोट पाकर ही हार का सामना करना पडा़ संयुक्त मंत्री पद पर नवदीप सिंह व योगेश यादव के बीच कडा मुकाबला हुआ जिसमे योगेश सिंह यादव ने 62 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी नवदीप सिंह को मात्र 02 वोट से हराया इस अधिवक्ता संघ के चुनाव में चुने गये मुख्य चुनाव अधिकारी रामकृष्ण चतुर्वेदी, सहायक चुनाव अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, उत्तम गुप्ता और प्रमोद यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 3 मत और मंत्री पद पर 2 मत उपाध्यक्ष पद पर 5 मत एवं संयुक्त मंत्री पद एक मत अवैध मिला तीन पदो पर बच्चा लाल को अंकेक्षक, अटल दीक्षित को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, रजीउल्ला खान को कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य,को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अधिवक्ता संघ के चुने गये पदाधिकारियों को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता,उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला और मंत्री हरिनंदन लाल सहित अन्य सभी लोगों ने विजेता घोषित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजाजतकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *