ब्यूरो रिपोर्ट प्रभाकर त्रिपाठी
नगर के सम्भ्रांत व्यक्तियों और लेखपाल द्घारा इन्दर सिंह को किया गया सम्मानित
सिंगाही— ग्राम पंचायत सिंगाही देहात निवासी इन्दर सिंह को भारत निर्वाचन आयोग के आवाहन पर वरिष्ठ मतदाता सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया। बता दें कि ग्राम पंचायत सिंगाही देहात नौरंगाबाद रोड़ किनारे झाला निवासी इन्दर सिंह पुत्र हुकुम सिंह बूथ संख्या 145 उम्र 101 पूर्ण होने पर सुपरवाइजर जगदीश प्रसाद, बीएलओ संजीव कुमार और नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह के द्घारा अंगवस्त्र,साल, मिष्ठान,पुष्प गुच्छा के साथ 501 रूपया नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसमें ध्रुव विश्वकर्मा, योगेश कुमार,अनुराग शुक्ला,तनु सिंह आदि सम्भ्रांत व्यक्ति भी उपस्थित रहे।