मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा के तहद पूर्व चेयरमैन ने तिरंगा झंडे किये वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट प्रभाकर त्रिपाठी 

 

पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र ने नगर के विभिन्न वार्डों मे 251 तिरंगा झंडे बांटे और पंचप्रण की शपथ दिलाई

 

S भारत 24/ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी

सिंगाही खीरी- नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा के वार्ड नंबर 4 निवासी पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र एवं महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गीता त्रिपाठी और समाज सेवी गीता मिश्रा ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अवसर वार्ड नंबर 4 और अन्य वार्डों मे पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र ने हर घर तिरंगा के तहद 251तिरंगा झंण्डे वितरण किऐ।

अमर वीर बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन संपूर्ण देश में उत्सवी ढंग से दिनांक 09 अगस्त से लेकर 30 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। इसी क्रम में पूर्व चेयरमैन एवं महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गीता त्रिपाठी ने नगर के विभिन्न वार्डों में अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई साथ ही तिरंगा झंण्डे भी वितरण किऐ।इस अवसर शत्रोहन लाल गुप्ता, राजेश दिवाकर, रमेश कुमार गुप्ता, विपिन गुप्ता, भोलेराम गुप्ता, योगेश कुमार, विपिन मौर्य, मदन लाल, रामसेवक, रामकिशोर, सचिन दिवाकर, जगदीश गुप्ता, हरिनाम गुप्ता, सुनील कुमार, महेश कुमार, पंकज,नीरज, कमलेश, मनोज, रामपाल आदि अनेक सम्मानित व्यक्ति साथ ही अनेक नगरवासी महिला मीरा देवी , गायत्री देवी,पूनम देवी,काजल,आरती देवी, संगीता देवी, ममता,कामिनी देवी आदि अनेक महिलाएं/पुरुष भी इस तिरंगा झंडा वितरण में उपस्थित रहे। और पंचप्रण की शपथ भी ली जिसमें पूर्व चेयरमैन पं०उत्तम कुमार मिश्र,ने शपथ दिलाई

*अमृत काल के पंचप्रण-*

1-विकसित भारत का लक्ष्य

2-गुलामी के हर अंश से मुक्ति

3-अपनी विरासत पर गर्व

4-एकता और एकजुटता

5-नागरिकों में कर्तव्य की भावना

साथ ही पूर्व चेयरमैन और महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गीता त्रिपाठी ने बताया की हम सभी को इस तिरंगा झंडे का सम्मान करते हुए अपनी अपनी छतों पर लगाना है।और 30 अगस्त के बाद झंडा उतार कर सम्मान सहित सुरक्षित जगह रख देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *