मायके में रह रही महिला का पोखरी में उतराया मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

 

Sभारत 24 NEWS ब्यूरो रिपोर्ट संजय सिंह आजमगढ़ 

July 20, 2023

 

 

 

आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी एक महिला का शव गुरुवार दोपहर पोखरी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पवई थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी गीता (35) पुत्री खजांची सुबह घर से निकली और काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

 

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव से कुछ दूरी पर स्थित पोखरी में गीता का शव उतराया मिला। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोखरी से बाहर निकलवाया। परिजनों के अनुसार गीता मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था।

 

गीता का विवाह भी हुआ था लेकिन मानसिक रोग के चलते शादी के छह माह बाद ही वैवाहिक संबंध टूट गया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही थी। पुलिस ने पंचनामा का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *