नामांकन के पांचवे दिन अध्यक्ष पद के 8 एवं सभासद पद के 84 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

रिपोर्ट:-संजीव राय 

अध्यक्ष पद के 26 एवं सदस्य पद हेतु कुल 221 नामांकन हुए दाखिल।

मऊ। नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन के पांचवे दिन पूरे जनपद में नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 8 एवं सदस्य पद हेतु 84 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा अध्यक्ष पद के 26 एवं सदस्य पद हेतु कुल 221 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के अध्यक्ष पद हेतु 4 एवं सदस्य पद हेतु 36, नगर पंचायत कोपागंज में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवम् सदस्य पद हेतु 6,नगर पंचायत अदरी में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवम् सदस्य पद हेतु 6, नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में अध्यक्ष पद हेतु 2 सदस्य पद हेतु 4, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद हेतु 1 एवं सदस्य पद हेतु 5, नगर पंचायत अमिला में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवं सदस्य पद हेतु 3, नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद हेतु 0 सदस्य पद हेतु 5, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवम् सदस्य पद हेतु 8,नगर पंचायत बलीदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवं सदस्य पद हेतु 4, नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवम् सदस्य पद हेतु 5, नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद हेतु 1 एवं सदस्य पद हेतु 2 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जनपद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 8 एवं सदस्य पद हेतु 84 नामांकन पत्रों की पांचवे दिन बिक्री हुई।
नामांकन के पांचवे दिन आज अध्यक्ष पद हेतु 26 एवं सदस्य पद हेतु कुल 221 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 2 जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी शामिल हैं एवं सदस्य पद हेतु 44 नामांकन पत्र तथा नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु 24 एवं सदस्य पद हेतु कुल 177 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *