108 मत पाकर विजई हुए पवन गुप्ता, उपविजेता 71 मतों में करना पड़ा संतोष

रिपोर्ट मुस्तकीम अख्तर

 

गुवारा के संगम लाल गेस्ट हाउस में सकुशल संपन्न हुआ मतदान

 

 

*कौशांबी। रविवार दिनांक 2,4,2023 को संगम लाल गेस्ट हाउस गुवारा में भुर्जी भोजवाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हुआ। जिसमें 182 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान 108 मत पाकर पवन कुमार गुप्ता विजई हुए। वही उपविजेता अरुण गुप्ता को 71 मतों में ही संतोष करना पड़ा।*

 

रविवार सुबह 10:00 बजे से अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। जो दोपहर 3 बजे तक चली। इस दौरान 182 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर प्रयोग किया। 3 बजे के बाद मतगणना की गई। जिसमें पवन कुमार गुप्ता निवासी नूरपुर हाजीपुर को 108 मत प्राप्त हुए वहीं उनके प्रतिद्वंदी अरुण कुमार गुप्ता निवासी भरवारी को 71 मत मिले। इस दौरान पवन कुमार गुप्ता 37 मतों से विजई घोषित किए गए। यह चुनाव निर्वाचन समिति सुशील कुमार गुप्ता, गुरु प्रसाद गुप्ता, राकेश मोहन गुप्ता व शिवरतन गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। गौरतलब हो कि चुनाव समिति द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री व आय व्यय निरीक्षक सहित कुल 6 पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। जिसमें अध्यक्ष पद को छोड़कर उपाध्यक्ष पद पर रोहित गुप्ता, महामंत्री पद पर जगदीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश गुप्ता, संगठन मंत्री पद पर पिंटू गुप्ता व आय व्यय निरीक्षक पद पर ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता को निर्विरोध चुन लिया गया। चुनाव समिति ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *