अमेरिका की डाॅ. शशि गुप्ता प्रेरणा हिंदी सभा में शामिल- संगम त्रिपाठी

प्रेरणा हिन्दी प्रचार सभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट

   पिंडवाड़ा(राजस्थान) – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका की कवयित्री डॉ शशि गुप्ता हिंदी सभा में शामिल हुई है। संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने उनको संस्था का सलाहकार मनोनीत किया है।

डॉक्टर शशि गुप्ता एम ए पी एच डी. हिंदी साहित्य लगभग 30 वर्षों से साहित्य साधना में संलग्न है। विभिन्न विधाओं गीत ग़ज़ल, दोहा, छंद , समीक्षाएँ आदि लिखती है।इस बीच इनकी एक प्रथम कृति परछाइयाँ प्रकाशित हुई तत्पश्चात् संस्कृति मंथन व दो पुस्तकें साझा ,शायरों की महफ़िल, काव्य कुंज अग्रवन के प्रकाशित हुईं हैं। मई 2022 में चाँद की परछाइयाँ पुस्तक प्रकाशित हुई है।

आगरा, मथुरा,ग्वालियर आकाशवाणी से कविता पाठ करती रही है। अमेरिका व इंग्लेंड में विभिन्न गोष्ठियों में सम्मानित व कई बार विभिन्न मंचों में काव्यपाठ किया है।

मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार आजकल समानान्तर पत्रिका ई मोबाइल डाइरी की सम्पादक व संस्थान संगम मासिक पत्रिका की संरक्षक सदस्य है।

साहित्य में दर्जनों पुरुस्कार इन्हें प्राप्त हुएं है। संस्थान संगम द्वारा साहित्य गौरव सम्मान,लघुकथा सम्मान,सक्रिय सदस्य, परिचर्चा गौरव सम्मान,काव्य कौस्तुभ सम्मान आदि प्राप्त हुए हैं।ज्ञानोदय संस्था कर्नाटक द्वारा साहित्य साधक सम्मान, प्रभाश्री फ़ाउंडेशन द्वारा वेब वार्ता हेतु सम्मान व प्रभाश्री पब्लिकेशन द्वारा 2022 के साहित्यिक कलेंडर में विशिष्ट स्थान प्रदान किया है। राष्ट्रीय हिंदी परिषद मेरठ द्वारा विशिष्ट सम्मान। युवा साहित्य संस्थान बाड़मेर द्वारा सम्मान, अंतरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद द्वारा गणतंत्र भारत सेवी सम्मान, विश्व बंधुत्व सेतु माॅरीशस द्वारा हिन्दी सृजन मेधा सम्मान व हाल ही में विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्र गौरव सम्मान से डा. शशि गुप्ता जी को अलंकृत किया गया है।

भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव पर संस्कृति उत्थान हेतु क्रियाशीलता के प्रति सम्मान प्राप्त हुआ है तथा और भी विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया गया है।

सामाजिक स्तर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल की पूर्व गवर्नर रहकर सामाजिक क्षेत्र में निरंतर क़ार्यरत है। लायंसक्लब इंटरनेशनल द्वारा मंडल, मल्टीपल व अंतराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदकों व मैडिलो से भी सम्मानित की गई है।

डॉ शशि गुप्ता जी को निर्मला देशपांडे व विनोबा जी का सानिध्य प्राप्त रहा है उन्हीं के आह्वान पर स्त्री शक्ति जागरण हेतु कार्य व विभिन्न गाँवो में पदयात्राएँ भी कीं हैं।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चर्चित कवि गुरुदीन वर्मा आजाद ने कहा कि विभिन्न साहित्यिक सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय सदस्य कवयित्री डॉ शशि गुप्ता जी के प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा में सलाहकार बनने पर हिंदी प्रचार प्रसार की गति को प्रेरणा मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *