संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट
पिण्डवाड़ा(राजस्थान)-
कला, संस्कृति, साहित्य एवं समाज सेवा को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था(गवर्नमेंट अप्रूव्ड, NGO) काव्य कॉर्नर फ़ाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर 60 से अधिक देश – विदेश के शिक्षकों को “एकलव्यम् शिक्षक सम्मान – 2022” से सम्मानित किया।
मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार काव्य कोर्नर फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ पूजा गंगानिया ने बताया कि देश को सभ्य एवं शिक्षित भविष्य देने हेतु कृष्ण गोपाल सोलंकी,अर्चना सिंह, पूजा शुक्ला,प्रतिमा दुबे,पूनम सिन्हा प्रीत,सीमा वत्स, डॉ विपुल कुमार भवालिया, गुरुदीन वर्मा, डॉ. जबराराम कंडारा, नूतन शर्मा, स्मृति चौधरी, रेखा मल्हान, जिज्ञासा चौहान, श्रीमती शीला देवी, अजयवीर सिंह कुशवाहा, शिवम तिवारी, निर्भय राजपूत,अभिषेक बिश्नोई, रजत प्रभाकर,अंजनी कुमार द्विवेदी, अमित कुमार, अंकित,मोनू कुमार , इंदु शुक्ला, संतोष कालरा, रूबी गहलोत, डॉ विनोद प्रसून, ओमप्रकाश लववंशी,इंदु शर्मा, प्रीति चौधरी ‘मनोरमा,अमिता मिश्रा,श्रीमती अंजू मल्होत्रा, डॉ. तरुणा माथुर,अंबिका श्रीवास्तव,अनुप्रिया, डॉ नीरा प्रसाद,शिवांगी सिंह, मुकेश बिस्सा, श्री चंद्र भानु मिश्र, सुधाकर सिंह,आशीष रंजन, अब्दुल रहमान। मीनू वाला, निवेदिता सिन्हा, संजय कुमार सिंह, डॉ शशि कला अवस्थी, पूनम शुक्ला, .इंजी. सचिन चतुर्वेदी, डॉ देविंदर कौर नीरज नवीन,मीता जुनेजा, मीता लुनिवाल, सरोज शर्मा भरती, डॉ राजीव कुमार पाण्डेय, उषा रानी, मीनाक्षी विश्नोई, प्रो. अनिरुद्ध प्रसाद, विजय सिंह, आर. सी. यादव, सरोज चौहान,शालिनी वर्मा,युगेश्वरी साहू जी एवं प्रवेंद्र पंडित आदि को एकलव्यम शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
काव्य कोर्नर फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष राजपाल यादव समेत संस्था की समस्त टीम ने सभी सम्मानित शिक्षकों को पूरे काव्य कॉर्नर फ़ाउंडेशन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ दी है।