सावन महीने में सभी मंदिरों मे भक्तों का लगने लगा है तांता।

ब्यूरो रिपोर्ट S kumar

 

भगवान शिव का अद्भुत दर्शन यमुना के तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर के पौराणिक स्थल है। मान्यता है कि मनकामेश्वर मंदिर पर मन से मांगी गई सभी मुराद पूरी होती है। धार्मिक मान्यता है कि जहां शिव होते हैं वहां कामेश्वरी होती है।अर्थात पार्वती का भी वास होता है। इसलिए यहां भैरव यक्ष किन्नर आदि भी विराजमान है। कामेश्वर और कामेश्वरी का तीर्थ होने के साथ ही श्री विद्या की तांत्रिक साधना की दृष्टि से यह बेहद महत्वपूर्ण है।

मनकामेश्वर मंदिर के परिसर में ऋण मुक्तेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव का अद्भुत शिवलिंग स्थापित है।यहां हनुमान जी महाराज दक्षिणमुखी होकर विराजमान है। सावन के पवित्र माह में यहां हर दिन हजारों श्रद्धालुओं का ताता होता है। विशेषकर सोमवार प्रदोष और भगवान शिव पार्वती की आराधना वाले विशेष दिनों पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है। जब भगवान राम को वनवास मिला तो अयोध्या से भगवान राम माता जानकी और लखन लाल के साथ अक्षयवट के नीचे विश्राम किया । यहां से प्रस्थान से पहले उन्होंने यहीं पर साधना और अभिषेक कर भगवान शिव से मार्ग में आने वाले तमाम संकटों से मुक्ति पाने की कामना की थी। वहीं मंदिर में परिसर में ऋण मुक्तेश्वर भगवान शिव स्थापित है। पदम पुराण में ऋण मुक्तेश्वर शिव के यहां पर स्थापित होने का व्याख्यान है।उन्होंने बताया कि 51 सोमवार मनकामेश्वर और ऋण मुक्तेश्वर महादेव के दर्शन करने से सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। मंदिर के महंत बताते हैं कि ऐसा कई बार हुआ है, जब मंदिर परिसर में कोई नहीं रहा है वातावरण बिल्कुल शांत रहा है।उसके बावजूद भी भगवान शिव के जयकारे सुने गए हैं। उन्होंने कहा कि जब मनकामेश्वर भगवान की आरती के बाद सयन की अवस्था में होते हैं ।यहां आस.पास के दिव्य शक्तियां पहरा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *