कौशाम्बी
ब्यूरो रिपोर्ट साहिल त्रिपाठी कौशाम्बी
आप जरूर सोचते होंगे कि यह सफेद पावडर क्या है।कुछ लोग समझ भी गए होंगे।फिर भी मै आप को बताऊंगा कि सफेद पावडर है क्या?
सफेद पावडर वह जहर है जो आज हमारे युवा पीढ़ी को अपने आगोश में लेकर धीरे धीरे मौत की सीढ़ियां चढ़ाकर लास बना देती है।
धीरे धीरे कौशाम्बी जिला के युवा पीढ़ी भी इसके आगोस में आती जा रही है।आखिर कहा से आता है यह जहर।कैसे जिले के अंदर इसका प्रवेश होता है यह जिला प्रशासन के लिए अहम सवाल है।
केवल कौशाम्बी जिले के चायल सर्किल अंतर्गत सराय अकिल थाना क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक युवा इस पाउडर के आदि है और इसके लिये किसी भी हदतक जा सकते है।केवल सराय अकिल नगर पंचायत अंतर्गत एक दर्जन से अधिक लोग मिलेंगे जो इसका सेवन करते है।आखिर कस्बे के अंदर कहा से यह जहर आता है।क्या करती है सराय अकिल की पुलिस।क्या नए थाना प्रभारी को इसकी भनक है ?क्या उनको इस विषय मे जानकारी पुराने लोगो ने दिया।
दरअसल इस सफेद पाउडर को स्मैक कहते है।यह जहर धीरे धीरे युवा पीढ़ी को खोखला करते जा रही है।जरूर कुछ लोग ऐसे है जो इसे यहाँ लाते है और इसे बेचते है।
अब देखना है कि सराय अकिल पुलिस इस जहर को फैलने से रोक पाती है या नही।इसके लिये समाज को भी खुलकर आना होगा और प्रशासन की भरपूर मदद करनी होगी ताकि इस जहर को फैलने से रोका जा सके।